Kark Sankranti 2025: 16 जुलाई को मनाई जा रही है कर्क संक्रांति, जानिए मुहूर्त और पूजन विधि

By अनन्या मिश्रा | Jul 16, 2025

जब सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसे कर्क संक्रांति कहा जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक यह बेहद महत्वपूर्ण खगोलीय और धार्मिक घटना है। आज यानी की 16 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि के निकलकर कर्क राशि में प्रवेश किए हैं। इस दिन से सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायन की ओर गति करने लगते हैं। यह दिन इसलिए और भी अहम हो जाता है, क्योंकि सूर्य की अर्द्धवार्षिक गति का संक्रमण बिंदु होता है। कर्क संक्रांति से प्रकृति और पर्यावरण सब कुछ बदलने लगता है। प्रकृति हरियाली की चादर ओढ़ने लगती है। कर्क संक्रांति श्रावण माह के शुरूआत में आती है।

कब होगा गोचर

वर्तमान समय में सूर्य मिथुन राशि में विराजमान हैं। आज यानी की 16 जुलाई 2025 को सूर्य देव शाम 05:40 मिनट पर कर्क राशि में गोचर करेंगे। कर्क राशि में सूर्य देव एक महीने तक गोचर करेंगे और फिर कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर करेंगे।

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि कर सूर्य देव को अर्घ्य दें।

फिर 'ऊँ घृणि सूर्याय नम:' मंत्र का 108 बार जप करें।

इसके बाद गायत्री मंत्र से सू्र्य उपासना करें।

अब पितरों के नाम तर्पण करें।

गरीबों को तिल, जल, जूते, वस्त्र, गुड़ और छाता आदि का दान करें।

प्रमुख खबरें

Hanur Firing Case: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर सस्पेंस क्यों? BY Vijayendra ने Karnataka Government से CBI जांच की मांग की

Bhagwant Mann की पत्नी पर गंभीर आरोप, रेप केस दबाने के लिए ₹5 करोड़ मांगने का दावा, NHRC ने दिए जांच के आदेश

Delhi Police ने पकड़े फर्जी CBI अफसर, उगाही करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

दिमागी नक्सल विवाद पर P Chidambaram का Kiren Rijiju को करारा जवाब, बोले- हमें गर्व है