कर्ण सिंह ने जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने और निष्पक्ष चुनाव की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2021

नयी दिल्ली| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने जम्मू-कश्मीर में पिछले दिनों कई आम नागरिकों की हत्या किए जाने और सुरक्षा बलों के कर्मियों के शहीद होने पर दुख व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि इस केंद्रशासित प्रदेश का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल होना चाहिए और निष्पक्ष चुनाव कराया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में अल्पसंख्यकों की हत्या करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: उपराज्यपाल

सिंह के मुताबिक, परिसीमन की प्रक्रिया लंबी नहीं खिंचनी चाहिए और परिसीमन आयोग को अपना काम पूरा करने के लिए खुद समयसीमा तय करनी चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘एक बार पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल होने के बाद निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव कराने की प्रक्रिया आरंभ हो सकती है, इसके परिणाम स्वरूप हम कुछ महीनों के भीतर स्थिर सरकार की उम्मीद कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Commonwealth Games: Gold Medal की बारिश! Priya, Sakshi ने India के लिए जीते Boxing Gold, बेटियों का कमाल

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!