कर्ण सिंह ने जम्मू में हवाई अड्डे के नये टर्मिनल का नाम महाराजा हरि सिंह के नाम पर रखने का अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2021

जम्मू|  पूर्व सांसद कर्ण सिंह ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अपील की कि वह केंद्र से जम्मू हवाई अड्डे के नये टर्मिनल का नाम उनके पिता महाराजा हरि सिंह के नाम पर रखने की सिफारिश करें।

सिन्हा को लिखे एक पत्र में सिंह ने कहा, जैसा कि आप जानते हैं कि जम्मू हवाई अड्डे का निर्माण सबसे पहले मेरे पिता महाराजा हरि सिंह ने अपने निजी विमान के लिए किया था और कई वर्षों तक इसका इस्तेमाल किया गया था। चूंकि, हमारे पास वर्तमान में विधानसभा नहीं है, शायद आप (नागरिक उड्डयन) मंत्रालय को एक सिफारिश करना पसंद कर सकते हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि जम्मू के लोग इसकी सराहना करेंगे।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर पुलिस ने घुसपैठ की कोशिशों के मद्देनजर रियासी जिले में एक अभियान शुरू किया

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा