Karnataka: हुंकार भरते हुए नड्डा ने कहा- भाजपा का नेता ही कह सकता है, 'जो कहा था, वो किया है' और 'जो कहेंगे, वो करेंगे'

By अंकित सिंह | Feb 20, 2023

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज कहा कि हमारी पार्टी का नेता ही कह सकता है कि जो भी वादा किया गया था, उसे हमने पूरा किया है और आगे जो भी कहेंगे, उसे पूरा करेंगे। दरअसल, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उडुपी में थे। एक संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि यह सिर्फ भाजपा का नेता ही हो सकता है जो दृढ़ता से कह सकता है, 'जो कहा था, वो किया है' (हमने जो वादा किया था) और 'जो कहेंगे, वो करेंगे' हम जो वादा करते हैं उसे पूरा करेंगे, हमारी पार्टी में इतनी ताकत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस मौसम की चिलचिलाती गर्मी में विशाल जनसमूह लोगों के निर्णय को दर्शाता है; हमारी जीत पक्की है। आपको बता दें कि इस साल राज्य में विधानसभा के चुनाव होने है। भाजपा सत्ता में है। 

इसे भी पढ़ें: 'मेरा सब कुछ छीन गया है, लेकिन ठाकरे नाम कोई नहीं छीन सकता है', उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार के कर्नाटक के यूनियन बजट में पिछले साल के मुकाबले 5 हजार करोड़ रुपए ज्यादा दिए गए हैं। इसी तरह अपर भद्रा प्रोजेक्ट को नेशनल प्रोजेक्ट बनाने के लिए एलॉटमेंट किया गया है। वहीं फॉरेन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट में कर्नाटक नंबर वन पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में मोदी जी जितना महान कोई प्रधानमंत्री नहीं हुआ। उन्होंने वहां से 22,500 छात्रों को वापस भारत लाने के लिए रूस-यूक्रेन युद्ध को रोक दिया। उनमें से कई कर्नाटक के थे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि विकास के मामले में हमारी सरकार ने कर्नाटक को आगे बढ़ाने का काम किया है। चाहे किसान की बात हो, महिला सशक्तिकरण की बात हो, दलितों या जनजातीय भाई-बहनों की बात हो, चाहे युवाओं की बात हो, हमने हर वर्ग के लिए काम काम किया है।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर