कर्नाटक: धारवाड़ में मेडिकल के 66 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2021

धारवाड़। कर्नाटक के धारवाड़ में एसडीएम चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे 66 छात्रों के कोरोना वायरस संक्रमित पाए जाने के बाद दो छात्रावासों को सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले कुल 400 छात्रों में से लगभग 300 छात्रों की अब तक कोविड जांच हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में एमवीए के सत्ता में दो वर्ष पूर, चुनौतियों के बावजूद स्थिर रहा गठबंधन

साथ ही, लगभग 3,000 कर्मचारियों की भी जांच की जाएगी। संक्रमित पाए गए लोगों को पृथक-वास में रख कर उनका इलाज किया जाएगा। पाटिल ने अधिकारियों के साथ परिसर का दौरा करने के बाद पत्रकारों से को बताया कि दो छात्रावासों को सील कर दिया गया है और वहां आवश्यक भोजन, दवाएं और अन्य आवश्यक चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी