Karnataka: राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज हुआ एक और मानहानि का मामला, अब कोर्ट ने जारी कर दिया नोटिस

By अंकित सिंह | Jun 14, 2023

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए मानहानि मामले में चुनौतियां लगातार बढ़ती जा रहा हैं। इन सब के बीच भाजपा की ओर से उनके खिलाफ एक और मानहानि का मामला दर्ज कराया गया है। इस बार यह मामला कर्नाटक का है। जानकारी के मुताबित भाजपा ने बेंगलुरु में अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज की है।

इसे भी पढ़ें: मोदी जी के पिता भी आ जाएं तो, MP में कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल, बीजेपी ने किया तीखा पलटवार

पूर्व एवं मौजूदा सांसदों और विधायकों से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली इस अदालत ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 499 (मानहानि) व 500 (मानहानि के लिए सजा) के तहत अपराध का संज्ञान लिया है तथा मामले की सुनवाई के लिए 27 जुलाई की तारीख निर्धारित की है। विशेष अदालत ने मंगलवार को इस संबंध में सभी प्रतिवादियों को समन जारी करने का निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

Green Hydrogen और ऊर्जा क्षेत्र में UP-जापान संबंध होंगे मजबूत: गवर्नर Kotaro Nagasaki

Jharkhand Police ने छात्र प्रदर्शन पर 3 FIR दर्ज की, 900 से अधिक पर शिकंजा

Arvind Kejriwal गोवा में E20 Petrol नीति पर करेंगे टाउन हॉल, दो दिवसीय दौरा शुरू

India Open 2028 गुवाहाटी में होगा, BAI ने सुरक्षा कारणों से लिया फैसला