Karnataka assembly elections: निर्वाचन आयोग बृहस्पतिवार को जारी करेगा अधिसूचना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2023

बेंगलुरु। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव की चुनावी प्रक्रिया बृहस्पतिवार को राजपत्र अधिसूचना जारी होने के साथ औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी। निर्वाचन आयोग (ईसी) के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है। वहीं, दस्तावेजों की पड़ताल 21 अप्रैल को की जाएगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 24 अप्रैल है। कर्नाटक के कुल 224 निर्वाचन क्षेत्रों में से 36 सीट अनुसूचित जाति और 15 सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होने के आसार हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi के जखीरा फ्लाईओवर पर कर्मचारी के सीने में चाकू घोंपकर 30 लाख रुपये की Robbery

असम विधानसभा में MLA Akhil Gogoi का अनिश्चितकालीन धरना, बाढ़ पीड़ितों के लिए मांगा बढ़ा मुआवजा

Asian Games 2026 में महिला हॉकी टीम ने जीता स्वर्ण, CM Yogi Adityanath ने दी बधाई

MK Stalin ने CM Vijay पर साधा निशाना, SIR विवाद पर चुप्पी पर उठाए सवाल