कर्नाटक विधानसभा ने वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव, BJP का वॉकआउट

By अंकित सिंह | Mar 19, 2025

कर्नाटक विधानसभा ने बुधवार को वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, राज्य के कानून मंत्री एचके पाटिल ने यह विधेयक पेश किया। इस दौरान विपक्षी दल भाजपा के बहिर्गमन किया। इससे पहले, एच ​​के पाटिल ने एक बयान में कहा कि सदन ने सर्वसम्मति से वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 को खारिज कर दिया क्योंकि यह राज्य के लोगों की सार्वभौमिक आकांक्षाओं के पूरी तरह खिलाफ है और उन्होंने केंद्र से इस कानून को वापस लेने का आग्रह किया है।

इसे भी पढ़ें: BJP सांसदों को आरोप, कर्नाटक में पर्दे के पीछे से मुसलमानों को आरक्षण देना चाहती है कांग्रेस सरकार

दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को विपक्षी दलों पर वक्फ अधिनियम में प्रस्तावित संशोधनों पर मुसलमानों को ‘गुमराह करने’ का आरोप लगाया और दावा किया कि यह विधेयक को संसद से मंजूर हो जाने पर भी स्पष्ट स्वामित्व वाली वक्फ संपत्तियों की ‘एक इंच’ (जमीन) नहीं ली जायेगी। सत्तारूढ़ भाजपा ने यह आरोप तब लगाया है जब ‘ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड’ के नेतृत्व में यहां कई मुस्लिम संगठन वक्फ (संशोधन) विधेयक का विरोध रहे हैं और उनका समर्थन करते हुए कई सांसद भी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए हैं।

प्रमुख खबरें

IRGC Navy Commander Alireza Tangsiri भी मारे गये, Iran का गुस्सा आसमान पर, Middle East में आग भड़की

IPL 2026: हो गया कन्फर्म!CSK के लिए ये जोड़ी करेगी ओपनिंग? कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने खत्म किया सस्पेंस

RG Kar की पीड़िता की मां को BJP ने दिया टिकट, Ram Navami पर West Bengal में जमकर हुई राजनीति

दमदार पोस्टर के साथ Sanjay Dutt की नई फिल्म Aakhri Sawal की घोषणा, इस दिन होगी रिलीज