Karnataka: बेंगलुरु कोर्ट ने सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को जारी किया समन, जानें क्या है मामला

By अंकित सिंह | Aug 08, 2024

बेंगलुरु की एक अदालत ने गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके डिप्टी डीके शिवकुमार को समन जारी कर 29 अगस्त को व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है। यह मामला प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दो साल से अधिक समय पहले नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से बार-बार पूछताछ करने के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में उनकी भागीदारी से संबंधित है। यह विरोध प्रदर्शन जून 2022 में कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राहुल गांधी के 'अनावश्यक उत्पीड़न' के खिलाफ आयोजित किया गया था।

इसे भी पढ़ें: काली नदी पर बने पुल के ढहने से गोवा-कर्नाटक राजमार्ग पर यातायात प्रभावित

वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को वक्फ बोर्डों को नियंत्रित करने वाले कानून में संशोधन करने की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की योजना की आलोचना की और कहा कियह कदम दर्शाता है कि सरकार अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। विधेयक में वर्तमान अधिनियम में संशोधन का प्रस्ताव किया गया है, जिसमें ऐसे निकायों में मुस्लिम महिलाओं और गैर-मुस्लिमों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना भी शामिल है। 

प्रमुख खबरें

POJK के लिए पाकिस्तान पर टूटे 70 ब्रिटिश सांसद, भारत खुश तो बहुत होगा!

Mathura में Transformer चुराते वक्त करंट लगने से युवक की मौत, शव छोड़कर साथी भागे

Punjab में Drug Video पर गरमाई सियासत, हरभजन सिंह ने AAP सरकार को घेरा

चोट के बावजूद Rishabh Pant का जलवा, MS Dhoni का Record तोड़ विदेशी Test में लिखा नया अध्याय