भाजपा विधायक ने फरियादी महिला के साथ की बदसलूकी, थाने में भी 5 घंटे तक बैठाकर रखा गया

By अनुराग गुप्ता | Sep 03, 2022

बेंगलुरु। भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली का बदसलूकी भरा एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भाजपा विधायक ने एक महिला के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और बदसलूकी की। वीडियो सोशल मीडिया में खासा वायरल हो रहा है और यूजर्स भाजपा विधायक पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी बीच बदसलूकी का शिकार हुई महिला का बयान सामने आया है।

इसे भी पढ़ें: पानी से कपड़े गीले कर रहा था 3 साल का बच्चा, गुस्से में आग बबूला केयरटेकर ने मासूम का जलाया गुप्तांग

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदसलूकी का शिकार हुई महिला कांग्रेस की बताई जा रही है और वो भाजपा विधायक को शिकायत पत्र सौंपने आई थी लेकिन उन्हें बदसलूकी का सामना करना पड़ा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बदसलूकी का शिकार हुई महिला ने कहा कि मैं रूथ सगई मैरी अमीला हूं। मैं 8 साल से कांग्रेस में हूं। हमारे घर और राजकालुवे से जुड़े एक परिसर को बिना किसी सूचना के ध्वस्त कर दिया गया था। मैंने अधिकारियों से रुकने के लिए कहा क्योंकि यह दस्तावेजों के अनुसार अतिक्रमण नहीं है।

उन्होंने कहा कि दोपहर 3 बजे विधायक अरविंद लिंबावली हमारे घर आए और मेरे पति को गालियां दीं और पुलिस से उसे ले जाने के लिए कहा। फिर मेरे पति ने मुझे फोन किया। मैं विधायक से बात करने गई लेकिन उनके पीए और समर्थकों ने मुझे रोक दिया। उन्होंने अपने समर्थकों से मुझ पर हमला करने को कहा। अब मेरे पति, बेटे और मेरे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है

इसे भी पढ़ें: PM मोदी का कर्नाटक दौरा, 3800 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास 

कानूनी लड़ाई लड़ेंगी फरियादी महिला 

महिला ने बताया कि पुलिस ने हमारी शिकायत को 5 घंटे तक नहीं लिया, उन्होंने हमें 5 घंटे के लिए थाने में बैठाया... मैं इसे कानूनी रूप से लड़ूंगी, मैं एक सामाजिक कार्यकर्ता और कांग्रेस सदस्य हूं। मेरी पार्टी बाद में मेरे समर्थन में आई।

प्रमुख खबरें

भारत के खिलाफ Test मैच ड्रॉ कराने पर Luke Ronchi ने की बल्लेबाजों की तारीफ

Prince William के ग्रामीण आवास में चोरी की कोशिश, ब्रिटिश पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Prince William के आवास Anmer Hall में घुसे चोर, ड्रोन व हेलिकॉप्टर सर्च के बाद 2 गिरफ्तार

BJP और SAD का 2027 चुनाव के लिए गठबंधन, AAP ने साधा तीखा निशाना