कर्नाटक का बजट देश के लिए मॉडल, ‘ब्रांड बेंगलुरु’ को मिलेगा बढ़ावा: शिवकुमार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2025

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने शनिवार को राज्य के बजट को देश के लिए एक मॉडल बताते हुए कहा कि इसमें बेंगलुरु की यातायात समस्याओं के समाधान के लिए कई परियोजनाओं का प्रावधान किया गया है।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यातायात की समस्याओं को दूर करने के लिए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। इसके अलावा, डबल-डेकर फ्लाईओवर बनाए जाएंगे और नगर निगम और ‘बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड’ (बीएमआरसीएल) से 50-50 प्रतिशत योगदान के साथ नई मेट्रो परियोजनाएं शुरू की जाएंगी।

उपमुख्यमंत्री ने कहा, “सुरंग सड़कों सहित हम 700-800 किलोमीटर नई सड़कें जोड़ रहे हैं। हम ऋण ले सकते हैं, लेकिन हम लोगों को राहत देना चाहते हैं।” शुक्रवार को विधानसभा में राज्य का बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कहा कि सरकार बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) को उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम गलियारा (सुरंग) परियोजनाओं के लिए 19,000 करोड़ रुपये की राशि के लिए गारंटर के रूप में खड़ी है, जिसकी लागत 40,000 करोड़ रुपये होगी।

प्रमुख खबरें

ताशकंद में पीएम मोदी और राष्ट्रपति मिर्जियोयेव की वार्ता, रक्षा व व्यापार में साझेदारी बढ़ाने पर बनी सहमति

Shavkat Mirziyoyev ने PM Modi की जमकर तारीफ की, बोले- भारत की तरक्की आपके नेतृत्व से जुड़ी है

गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों की समीक्षा करे सरकार, जीटीआरआई ने एमएसएमई पर बढ़ते बोझ का दिया हवाला

PM Modi को मिला उज्बेकिस्तान का सबसे बड़ा सम्मान, राष्ट्रपति मिर्जियोयेव ने गले लगाकर दी बधाई