कर्नाटक उपचुनाव देश में ‘बदलते मिजाज’ का संकेत: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2018

नयी दिल्ली। कर्नाटक उपचुनावों में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन से प्रसन्न कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि यह देश में ‘‘बदलते मिजाज’’ का संकेत है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस और अन्य प्रगतिशील एवं बहुलवादी ताकतों ने देश में बीते 10 उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी को ‘‘परास्त’’ किया। तिवारी ने कहा, ‘‘आज कर्नाटक से मिली खबर बेहद उत्साहजनक है... यह देश में बदलते मिजाज का संकेत है।’’

 

कर्नाटक में सत्तारूढ़ जद (एस)-कांग्रेस गठबंधन को मंगलवार मतदाताओं से मिले भरपूर समर्थन के कारण उसके उम्मीदवारों ने दोनों विधानसभा सीटों और तीन लोकसभा सीटों पर शनिवार को हुए उपचुनावों में कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की।

 

उपचुनाव के ये नतीजे 2019 के चुनावों से पहले राज्य में मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के लिये बड़ा झटका है। पार्टी बेल्लारी लोकसभा सीट हार गयी, जिसे विवादास्पद खनन कारोबारी रेड्डी बंधुओं का गढ़ माना जाता है।

 

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप के लिए आयरलैंड टीम का ऐलान, पॉल स्टर्लिंग को सौंपी गई कमान

BSP की लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं आ रही: अखिलेश यादव

Paris Olympics 2024: अंतिम ओलंपिक क्वालीफाइंग प्रतियोगिता में अमन सहरावत से बड़ी उम्मीदें

Photos | मिस्र की सुपरमॉडल ने कराया था धार्मिक पिरामिड के सामने अश्लील फोटोशूट, दुनियाभर में तस्वीरें हो गयी रातों रात वायरल, गिरफ्तार