कर्नाटक के मुख्यमंत्री कोविड से उबरे, कहा- पाबंदियों में छूट को लेकर 21 जनवरी को होगा फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 19, 2022

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार सप्ताहांत कर्फ्यू समेत कोविड-19 प्रतिबंधों में छूट के संबंध में पुन:विचार करेगी और 12 जनवरी को निर्णय लेगी। कोरोना वायरस के संक्रमण से उबरने के बाद मुख्यमंत्री ने आज कार्यालय से अपना रोज़मर्रा का कामकाज फिर से शुरू कर दिया। उन्होंने कहा, शुक्रवार को, मैं विशेषज्ञों के साथ बैठक करूंगा और लागू किए गए प्रतिबंधों पर फिर से विचार करूंगा।

इसे भी पढ़ें: मुंबई विस्फोटों के अपराधी पाकिस्तान में पांच-सितारा सुविधाओं का लुत्फ उठा रहे हैं: तिरुमूर्ति

उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों और राज्यों की प्रवृत्ति के आधार पर, विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया है कि जनवरी के अंत और फरवरी के पहले सप्ताह तक राज्य में मामले चरम पर पहुंच सकते हैं। पूछा गया कि जब मामले चरम पर पहुंच सकते हैं तो पाबंदियों में छूट देने की चर्चा क्यों की जा रही है, तो उन्होंने कहा, सामान्य भावना यह है कि यह (संक्रमण) एक फ्लू की तरह है, और अस्पतालों में ज्यादा मरीज भर्ती नहीं हो रहे हैं। इसलिए कोविड नियमों का पालन करते हुए दिन-प्रतिदिन की गतिविधियां हो सकती हैं। विशेषज्ञ इसे देख रहे हैं। वे शुक्रवार को चीजें हमारे सामने रखेंगे, जिसके बाद हम निर्णय लेंगे।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक