राहुल गांधी के पत्र पर बोले कर्नाटक के सीएम बोम्मई- हाथी के घायल बच्चे की मदद का उपाय करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2022

बेंगलुरु। कर्नाटक के नागरहोले बाघ अभयारण्य में ‘गंभीर रूप से घायल’ हाथी के बच्चे को वक्त पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लिखे गए पत्र पर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह इस मामले में वन विभाग के अधिकारियों से बात करेंगे। बोम्मई ने कहा, “ मैं अभी बेंगलुरु आया हूं। आंधे घंटे में, मैं सभी विवरण लूंगा। वरिष्ठ वन अधिकारियों से बात करूंगा और देखूंगा कि हाथियों के लिए तुरंत क्या किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: बिग बॉस के घर से निकल कर अब ये कपल करने जा रहा है शादी? रोमांटिक तस्वीर के साथ शेयर की खास तारीख

राहुल गांधी ने बुधवार को बोम्मई को पत्र लिखकर नागरहोले बाघ अभयारण्य में हाथी के गंभीर रूप से घायल बच्चे को वक्त पर इलाज उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा था कि अपनी मां और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के साथ अभयारण्य के दौरे पर उन्हें हाथी के घायल बच्चे के बारे में पता चला। नागरहोले मैसुरु और कोडागू में फैला हुआ है। सोनिया और राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के सिलसिले में राज्य में हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर