जहां कोविड-19 के मामले नहीं है, उन जिलों से लॉकडाउन हटाने के पक्ष में: येदियुरप्पा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2020

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य के उन जिलों से लॉकडाउन हटाने के पक्ष में है, जहां से कोविड-19 का कोई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि यह केन्द्र सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगा। येदियुरप्पा ने एक साक्षात्कार में कहा कि उनकी सरकार राज्य का राजस्व बढ़ाने के लिए 14 अप्रैल के बाद शराब की बिक्री में ढील देना चाहती है। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान शराब की बिक्री पर रोक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विधायकों के वेतन में 30 प्रतिशत की कटौती होगी। अधिकारियों के अनुसार राज्य के 30 जिलों में से 12 में कोविड-19 का एक भी मामला नहीं है। 

येदियुरप्पा ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री ने राज्य में स्थिति को देखते हुए निर्णय लेने को कहा तो, मेरा फैसला इन जिलों से लॉकडाउन हटाने का होगा। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को अपना काम करने और जिले के अंदर आवाजाही की छूट होगी लेकिन एक जिले से दूसरे जिले में जाने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, ऐसा 14 अप्रैल के बाद प्रधानमंत्री की मंजूरी मिलने के बाद ही किया जाएगा। राज्य में बुधवार तक कोरोना वायरस के 181 मामले सामने आए थे। राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 28 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से छुट्टी पा चुके हैं।

इसे भी देखें: Uttar Pradesh के 15 जिले पूरी तरह सील, SC ने Corona की फ्री जाँच कराने के दिये निर्देश 

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत