कर्नाटक CM के निर्वाचन को चुनौती, सिद्धारमैया को नोटिस जारी कर SC ने मांगा जवाब

By अभिनय आकाश | Dec 09, 2025

सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से 2023 के राज्य चुनावों में वरुणा विधानसभा क्षेत्र से उनके निर्वाचन को चुनौती देने वाली एक याचिका पर जवाब मांगायाचिका में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस पार्टी के चुनावी वादे, खासकर उसकी पाँच गारंटी, जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत भ्रष्ट आचरण के समान हैं। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने वरुणा निर्वाचन क्षेत्र से मतदाता होने का दावा करने वाले के. शंकर द्वारा दायर याचिका पर सिद्धारमैया को नोटिस जारी किया। पीठ ने 22 अप्रैल को कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा चुनाव याचिका खारिज करने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति जताते हुए कहा नोटिस जारी करें।

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में सीएम की कुर्सी पर सस्पेंस खत्म? सिद्धारमैया ने कहा- 'जब आलाकमान कहेगा, डीके सीएम बनेंगे'

वकील ने उस फैसले का हवाला दिया जिसमें कहा गया था, हालांकि कानून स्पष्ट है कि चुनाव घोषणापत्र में किए गए वादों को जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 के तहत 'भ्रष्ट आचरण' नहीं माना जा सकता, लेकिन इस वास्तविकता से इनकार नहीं किया जा सकता कि किसी भी तरह की मुफ्त चीजों का वितरण निस्संदेह सभी लोगों को प्रभावित करता है। फैसले में यह भी स्पष्ट किया गया था कि घोषणापत्र में किए गए वादों को धारा 123 के तहत भ्रष्ट आचरण घोषित नहीं किया जा सकता। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 123 विशेष रूप से भ्रष्ट आचरण से संबंधित है। याचिकाकर्ता ने अदालत को बताया कि तीन न्यायाधीशों की एक बड़ी पीठ वर्तमान में 2013 के फैसले पर पुनर्विचार कर रही है। 

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें