कर्नाटक सीएम कुर्सी का घमासान: खड़गे बोले- आलाकमान सुलझाएगा, राहुल-सोनिया से होगी बात

By अंकित सिंह | Nov 26, 2025

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को कहा कि वरिष्ठ नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ शीर्ष स्तर पर चर्चा के बाद इस मुद्दे को सुलझा लिया जाएगा। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वहाँ की जनता ही बता सकती है कि सरकार क्या कर रही है। लेकिन मैं यह कहना चाहूँगा कि हम ऐसे मुद्दों को सुलझा लेंगे। हाईकमान के लोग - राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मैं एक साथ बैठकर इस पर विचार-विमर्श करेंगे... हम आवश्यक मध्यस्थता करेंगे।

इससे पहले, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा था कि वह और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार कांग्रेस आलाकमान के फैसले को स्वीकार करेंगे और उसके अनुसार काम करेंगे। सिद्धारमैया ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि डी.के. शिवकुमार और मुझे पार्टी आलाकमान के फैसले का पालन करना चाहिए। आलाकमान जो भी फैसला करेगा, डी.के. शिवकुमार और मुझे उससे सहमत होना चाहिए। हम पार्टी आलाकमान के फैसले के अनुसार काम करेंगे। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक में CM पद को लेकर घमासान: सिद्धारमैया ने आलाकमान से भ्रम दूर करने की अपील, शिवकुमार खेमे का दिल्ली में डेरा

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने अटकलों के बारे में मीडिया के कई सवालों का अस्पष्ट जवाब दिया। डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं विवेक में विश्वास करता हूँ। हमें विवेक के अनुसार काम करना चाहिए। मैं पार्टी को शर्मिंदा या कमजोर नहीं करना चाहता। इस बीच, कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने भी संकेत दिया है कि दलित संगठनों की दलित मुख्यमंत्री की मांग के बीच वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में बने हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Floods में 389 लोगों की मौत, 290 भारतीयों समेत 1400 से अधिक लापता

Nepal Floods: 63 भारतीय Trishuli-1 प्रोजेक्ट से सुरक्षित निकाले गए

Nepal Flood में 392 लोगों की मौत, 1468 लापता और 290 भारतीयों की तलाश जारी

CM Yogi Adityanath ने UP में विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश