Congress के कार्यक्रम पर Karnataka CM का तंज, ऐसी स्थिति आ गई है कि प्रियंका गांधी को खुद...

By अंकित सिंह | Jan 16, 2023

कर्नाटक में साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। लेकिन कर्नाटक चुनाव को लेकर राजनीतिक वार-पलटवार का दौर भी शुरू हो गया है। दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज कर्नाटक दौरे पर हैं। हालांकि, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस पर ही प्रहार कर दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री से प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर सवाल पूछा गया था। सवालों का जवाब देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को आने दीजिए और समारोह करने दीजिए। बहुत से लोग बेंगलुरु आते हैं। मुझे इससे कोई आपत्ति नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम ठीक होने की भी बात कही। 

इसे भी पढ़ें: कर्नाटक विधानसभा चुनाव: जद(एस) के लिए अस्तित्व की लड़ाई या पार्टी फिर बनेगी ‘किंगमेकर’ ?

प्रियंका का वार

प्रियंका गांधी ने आज भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं आपसे एक सवाल पूछना चाहती हूं, भाजपा सरकार आने के बाद आपका जीवन बेहतर हुआ? क्या कोई बदलाव आया? वोट देने से पहले पिछले कुछ सालों को देखिए और इसका मूल्यांकन कीजिए। इसके साथ ही कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मुझे पता चला कि कर्नाटक में स्थिति बहुत खराब है, भ्रष्टाचार से 1.5 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि PSI घोटाला शर्मनाक है, आप अपने बच्चों को शिक्षित करते हैं और आपको सत्ता में बैठे नेताओं से यह मिलता है। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा