बुखार आने के बाद डी के शिवकुमार फिर से अस्पताल में कराया गया भर्ती, शुभचिंतकों से की ये अपील

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2020

बेंगलुरु। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार को बुखार आने के बाद फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोविड-19 से संक्रमित होने पर हाल में वह उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे और उन्हें छुट्टी दे दी गयी थी। शिवकुमार के कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘डी के शिवकुमार को बुखार आने के बाद बुधवार को जयानगर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’ शिवकुमार ने अपने शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से अस्पताल या उनके आवास के पास नहीं आने की अपील की है क्योंकि वह अगले कुछ दिनों तक अस्पताल में उपचार कराएंगे। 

प्रमुख खबरें

Gaya और Bangkok के बीच IndiGo की सीधी उड़ानें, बिहार में बढ़ेगा पर्यटन और विकास

ED ने Cyber Fraud केस में मुंबई से 2 लोगों को किया गिरफ्तार, 30 हजार करोड़ के लेनदेन का शक

Russia में Jaishankar, China में Doval, Japan में Piyush Goyal ने संभाला मोर्चा, आखिर क्या है Modi का मिशन?

लोकहित के नाम पर Parliament में हंगामा, हर घंटे ₹1.5 Crore के नुकसान का कौन है जिम्मेदार?