Karnataka Congress Leadership Row: सीडब्ल्यूसी बैठक के लिए सिद्धरमैया की दिल्ली यात्रा पर टिकी निगाहें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 27, 2025

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए होने वाली दिल्ली यात्रा पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। यह बैठक राज्य में नेतृत्व संबंधी मुद्दे के बीच हो रही है, जहां उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थक उन्हें जल्द ही अगला मुख्यमंत्री बनते देखना चाहते हैं।

सीडब्ल्यूसी बैठक के लिए दिल्ली रवाना होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संवाददाताओं से कहा कि सभी भ्रम दूर कर दिए जाएंगे। खरगे ने कहा, “मैं वहां बात करूंगा। मैं यहां क्यों बात करूं?” शिवकुमार ने मकर संक्रांति के बाद राज्य में संभावित नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकलों को बुधवार को खारिज कर दिया, और कहा कि ऐसी बातें केवल मीडिया में हैं, न कि पार्टी या सरकार के भीतर।

प्रमुख खबरें

ईरान राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने UAE के क्राउन प्रिंस से की BRICS में मुलाकात

Women Asia Cup Final में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से रौंदा, रिकॉर्ड 8वीं बार जीता खिताब

Team India ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, कप्तान Shreyas Iyer ने की खिलाड़ियों की तारीफ

India Afghanistan T20: अरुण जेटली स्टेडियम में पहली बार राष्ट्रगान से पहले बजा वंदे मातरम्