Karnataka: रुझानों को देख भावुक हुए डीके शिवकुमार, कहा- यह अखंड कर्नाटक की जीत, राहुल-प्रियंका के योगदान को नहीं भूल सकते

By अंकित सिंह | May 13, 2023

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर आज नतीजे सामने आ रहे हैं। रुझानों में कांग्रेस ने जबरदस्त बहुमत हासिल की है। माना जा रहा है कि रुझान अब नतीजों में भी तब्दील होंगे। इन सबके बीच कर्नाटक में कांग्रेस के अभियान का नेतृत्व करने वाले राज्य के पार्टी प्रमुख डीके शिवकुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। डीके शिवकुमार रुझानों को लेकर काफी भावुक नजर आए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह अखंड कर्नाटक की जीत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है जिन्होंने हमारे लिए मेहनत किया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने हमारा हमेशा साथ दिया है। साथ ही साथ उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके योगदान को हम नहीं भूल सकते। 

इसे भी पढ़ें: Karnataka Election के बाद बोम्मई, विजयेंद्र, डीके शिवकुमार, सिद्धारमैया, शेट्टार और कुमारस्वामी जैसे नेताओं की किस्मत का फैसला आज

कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद ने कहा कि यह 2024 (आम चुनाव) और तीन राज्यों में आगामी राज्य चुनावों के लिए एक स्पष्ट संदेश है - भाजपा को जाना होगा। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, "...अगर वे (बीजेपी) करोड़ों रुपये खर्च करते हैं, तो 'ऑपरेशन लोटस' हो सकता है, लेकिन कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। कर्नाटक में सिंधिया नहीं हैं। कर्नाटक में मजबूत कांग्रेसी हैं...।" राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर अपने आलाकमान का धन्यवाद किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि कर्नाटक के लोगों ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार दिया है। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अब दक्षिण भारत भाजपा मुक्त हो गया है। 

प्रमुख खबरें

Katpadi Assembly Seat: Katpadi में मंत्री Durai Murugan की अग्निपरीक्षा, AIADMK के चक्रव्यूह में फंसा DMK का किला

Asim Munir और Donald Trump के बीच कुछ बड़ा पक रहा है? अमेरिका ने मानी पाकिस्तान की बात, ईरान के साथ युद्धविराम बढ़ा

Avanashi Assembly Seat: Avanashi Seat पर BJP के L Murugan की घेराबंदी, DMK ने नए चेहरे पर खेला बड़ा दांव

Uttarakhand Chardham Yatra 2026 | केदारनाथ के कपाट खुले, मार्गों, पंजीकरण, हेलीकाप्टर बुकिंग और नए नियमों के बारे में सब कुछ