Karnataka Election Results: सरकार बनाने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, रविवार को बुला सकती है विधायक दल की बैठक

congress in karnataka
ANI
अंकित सिंह । May 13 2023 12:28PM

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस रविवार को अपने विधायकों की बैठक कर सकती हैं। रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा भी हो सकती है। इसके अलावा सभी कांग्रेस के विधायक राजधानी बेंगलुरु में आज शाम तक पहुंच सकते हैं।

कर्नाटक में आज वोटों की गिनती जारी है। अब तक के रुझानों के मुताबिक कांग्रेस कर्नाटक में जबरदस्त बहुमत हासिल करती हुए दिखाई दे रही है। कांग्रेस को रुझानों में 120 से ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं भाजपा को बड़ा झटका लगा है। हालांकि रुझानों के बाद से ही कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह है। लगातार कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक कांग्रेस का पार्टी दफ्तर गुलजार है। इसी कड़ी में कांग्रेस सपा सरकार बनाने की तैयारियों में भी जुटती नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस रविवार को अपने विधायकों की बैठक कर सकती हैं। रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चा भी हो सकती है। इसके अलावा सभी कांग्रेस के विधायक राजधानी बेंगलुरु में आज शाम तक पहुंच सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: 1994 में बसवराज बोम्मई को हराया, BJP ने 2012 में CM बनाया, अब कांग्रेस ने चुनाव लड़वाया, हुबली-धारवाड़ पर क्या है जगदीश शेट्टार का हाल?

कांग्रेस ने अपने विधायकों को खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए भी रणनीति बना ली है। खुद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे लगातार बेंगलुरु में बने हुए हैं। वह पार्टी की हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए कांग्रेस अपने विधायकों को हैदराबाद ले जा सकती है। इसके लिए हैदराबाद में एक रिसोर्ट को भी बुक कर लिया गया है। अगर विधायकों की संख्या थोड़ी कम होती है तो कांग्रेस यह कदम उठा सकती है। लेकिन फिलहाल कांग्रेस को जबरदस्त बहुमत मिलती हुई दिख रही है। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में अपने आवास के बाहर एकत्रित पार्टी कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। 

इसे भी पढ़ें: Operation Lotus: जीत के बगैर सत्ता हासिल करने का क्या है ये अचूक फॉर्मूला, जिससे कर्नाटक में किंग बनकर भी डरी कांग्रेस

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एक बार फिर से सीएम पद की रेस में आगे चल रहे सिद्धारमैया ने कहा है कि हम अपने दम पर सरकार बनाने जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस 120 से अधिक सीटें जीतेगी। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बेंगलुरु में कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार के आवास पर जश्न मनाया। कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद सीएम कमलनाथ ने कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। भाजपा अन्य दलों के विधायकों और निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ समझौता करने का प्रयास करेगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़