कर्नाटक का नाटक जारी, कुमारस्वामी के आरोप पर येदियुरप्पा ने किया पलटवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2019

बेंगलुरू। भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक इकाई के प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने राज्य के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के इस आरोप पर पलटवार किया कि भाजपा उनके एक विधायक को रिश्वत देने की कोशिश कर रही है। भाजपा नेता ने उनसे ऐसा प्रयास करने वालों के नाम बताने को कहा। 

इसे भी पढ़ें: मोदी को मिला नवीन पटनायक का साथ, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ का किया समर्थन

येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘हम कह चुके हैं कि हम इस प्रकार की चीजों में शामिल नहीं है...जद(एस)-कांग्रेस के 18-20 विधायक खफा हैं, उनको विश्वास में लीजिए और राज्य के विकास के लिए मिल कर काम कीजिए...राज्य के 70 फीसदी हिस्से में अब तक बारिश नहीं हुई है, भयानक सूखा है, हमें मिल कर काम करना चाहिए, विपक्ष के तौर पर हम भी सहयोग करेंगे, यह हम पहले भी कह चुके हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह