कर्नाटक: ट्रक के घाटी में गिरने से आठ लोगों की मौत, 10 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2025

कर्नाटक में बुधवार सुबह एक ट्रक के 50 मीटर गहरी घाटी में गिर जाने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नारायण ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘सुबह करीब साढ़े पांच बजे ट्रक चालक ने दूसरे वाहन को जगह देने के प्रयास में ट्रक को बायीं ओर मोड़ा था, लेकिन वाहन ज्यादा मुड़ने के कारण करीब 50 मीटर गहरी घाटी में जा गिरा।’’

उन्होंने कहा कि सड़क पर घाटी की ओर कोई सुरक्षा दीवार नहीं है। अधिकारी ने बताया, ‘‘आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को हुबली के कर्नाटक मेडिकल कॉलेज एवं अनुसंधान संस्थान (केआईएमएस) अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

प्रमुख खबरें

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay

Badrinath में संगीत कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति, रोक लगाने की मांग