Karnataka elections: कांग्रेस ने पांच उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 20, 2023

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की अपनी छठी और आखिरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने बुधवार देर रात उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी की। इसके मुताबिक, रायचूर विधानसभा क्षेत्र से मोहम्मद सलाम, सिदलघट्टा से बी.वी. राजीव गौड़ा, सीवी रमन नगर से एस. आनंद कुमार, अरकालगुड से एच.पी. श्रीधर गौड़ा और मैंगलुरु शहर (उत्तर) से इनायत अली को उम्मीदवार बनाया गया है। गौरतलब है कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल जबकि नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 अप्रैल है।

प्रमुख खबरें

पूर्व हॉकी कप्तान Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष

Congress के नए कार्यकारी अध्यक्ष Imran Masood बोले, पार्टी हित सर्वोपरि रहेगा

राजस्थान में Vishvendra Singh को कांग्रेस का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

BJP कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सपा और कांग्रेस का मुकाबला करें, Vinod Tawde का आह्वान