Karnataka elections: छापेमारी में 4.5 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2023

कोलार। कोलार में बांगरपेट तालुक के एक गांव से 4.5 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी जब्त की गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर एक रियल एस्टेट कारोबारी की कार पर छापा मारा, जिसमें बोरे में रखी नकदी बरामद की गई। इसके बाद गांव की तलाशी लेने पर और नकदी बरामद की गई।

इसे भी पढ़ें: Manipur Violence | मणिपुर हिंसा हुई जानलेवा! इंफाल में बीजेपी विधायक पर भीड़ ने हमला किया, हालत गंभीर

ऐसा आरोप है कि यह धन 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं के बीच बांटा जाना था। राज्य में 29 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 117 करोड़ रुपए नकद, 85.53 करोड़ रुपए मूल्य का सोना ओर 78.71 करोड़ रुपए की शराब जब्त की जा चुकी है।

प्रमुख खबरें

PM Modi की Diplomacy का असर, Scindia बोले- Hormuz खुला, भारत में तेल-गैस की किल्लत नहीं होगी

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी पर दान से होती हैं सभी इच्छाएं पूरी

Bengal में गरजे PM Modi, बोले- TMC ने आदिवासी राष्ट्रपति Murmu का अपमान किया

इच्छा मृत्यु केवल कानून ही नहीं, मानवीय गरिमा का प्रश्न