कर्नाटक की पूर्व BJP सरकार पर कोविड-फंड घोटाले का आरोप, 7000 करोड़ की खरीद अनियमितताओं को लेकर समीक्षा करेगी सिद्धारमैया कैबिनेट

By अभिनय आकाश | Oct 10, 2024

कर्नाटक सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान पीपीई किट और चिकित्सा उपकरणों की खरीद में कथित अनियमितताओं की जांच के बाद राज्य लेखा और लेखा परीक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी को निलंबित कर दिया है। जीपी रघु, महामारी के दौरान चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय सलाहकार थे। उन पर सार्वजनिक खरीद अधिनियम में कर्नाटक पारदर्शिता का उल्लंघन करने और सरकारी मंजूरी के बिना उपकरण खरीदने का आरोप है। दिनांक 27.12.2023 की जांच रिपोर्ट की समीक्षा करने पर, यह स्पष्ट है कि चिकित्सा शिक्षा निदेशालय द्वारा पीपीई किट और अन्य उपकरण खरीदते समय निविदा खरीद नियमों का उल्लंघन किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Karnataka: सीएम सिद्धारमैया का बड़ा दांव, 18 अक्टूबर को कैबिनेट में पेश कर सकते हैं जाति जनगणना रिपोर्ट

कांग्रेस सरकार द्वारा गठित जांच आयोग ने COVID-19 से संबंधित खरीद में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा किया। इसमें गायब फाइलों का भी जिक्र है. रिपोर्ट में लोक लेखा समिति की रिपोर्ट और कई अन्य विवरणों को ध्यान में रखा गया है और भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए उल्लंघनों का आरोप लगाया गया है, जब डॉ. के. सुधाकर ने कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में कार्य किया था।

प्रमुख खबरें

Cyclone Arnab Update | चक्रवात अर्नब का तांडव! आंध्र प्रदेश के 13 जिलों में भारी तबाही, सड़कों को नुकसान और फ्लैश फ्लड का अलर्ट

Kerala के खेल आयोजन में खाने को लेकर अफवाह फैलाने वाला शिक्षक Kozhikode में गिरफ्तार

Pearl Gemstone: Kundali में कमजोर चंद्रमा देखकर न पहनें Pearl, इन 4 लग्न वालों के लिए है सख्त नियम

नौकरी घोटाले में पूर्व मंत्री KN Nehru के 25 ठिकानों पर DVAC का छापा