कर्नाटक: शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने पर लड़की के चेहरे पर डाला तेजाब,आत्महत्या का प्रयास किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2025

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद एक व्यक्ति ने 18-वर्षीय लड़की पर टॉयलेट साफ करने वाले तेजाब से कथित तौर पर मंगलवार को हमला कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय आनंद कुमार पीड़िता का रिश्तेदार है और उससे शादी करना चाहता था। पुलिस ने बताया कि वैशाली ने उसके शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और इस बात से नाराज होकर कुमार ने पीड़िता के चेहरे पर टॉयलेट साफ करने वाला तेजाब डाल दिया तथा उसके घर के बाहर डीजल डालकर खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की उचित धाराओं के तहत चिक्कबल्लापुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Manmohan Singh और Dev Anand का 26 सितंबर को जन्मदिन, जानें आज का इतिहास

BJP मुझसे सलाह नहीं लेती, पंजाब में चुनाव से पहले Captain Amarinder Singh का दर्द छलका, कांग्रेस में वापसी की चर्चाओं लगाया विराम

Delhi Weather: राजधानी में बारिश का अनुमान, IMD ने जारी किया Yellow Alert

धीरज बोम्मदेवरा ने एशियाई खेलों में बनाया रिकॉर्ड, रिकर्व क्वालीफिकेशन में 698 अंक लेकर शीर्ष पर