Karnataka: गडग जिले में घर की नींव के लिए खुदाई के दौरान सोना मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2026

कर्नाटक के गडग जिले के लक्कुंडी गांव में एक घर की नींव के लिए मिट्टी की खुदाई के दौरान निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को सोना मिला है। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने हार और बालियों सहित 470 ग्राम सोने के आभूषणों को अपने कब्जे में ले लिया जो शनिवार को खुदाई के दौरान मिले।

पुलिस के अनुसार, आठवीं कक्षा के छात्र प्रज्वल ऋत्विक ने एक तांबे के बर्तन में रखे आभूषणों को देखा। गडग के पुलिस अधीक्षक रोहन जगदीश ने संवाददाताओं से कहा, “लड़के ने ईमानदारी से गांव के वरिष्ठ सदस्यों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही विभिन्न विभागों के अधिकारी और मूल्यांकनकर्ता मौके पर पहुंचे। बर्तन में कुल 22 वस्तुएं रखी थीं, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात