By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2021
बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार ने शनिवार को कोविड-19 प्रतिबंधों में और ढील देते हुए 25 जुलाई से मनोरंजन पार्क तथा ऐसे अन्य स्थलों को फिर खोलने और धार्मिक स्थलों पर धार्मिक गतिविधियों को बहाल करने की अनुमति दी है। राजस्व विभाग (आपदा प्रबंधन) के प्रधान सचिव एन मंजुनाथ प्रसाद की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया, “मनोरंजन पार्क और इस ऐसे अन्य स्थलों को कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करने के साथ फिर से खोलने की अनुमति दी गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से इस बाबत दिशा निर्देश जारी किये गए।”
आदेश के अनुसार, मंदिर के उत्सवों, जुलूस और धार्मिक सभाएं आयोजित करने की अनुमति नहीं है। इस महीने की शुरुआत में सरकार ने धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत देते हुए सिर्फ दर्शनों की अनुमति दी थी। विशेष सेवा या अन्य गतिविधियों पर रोक थी।