हिजाब मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- कर्नाटक सरकार के पास स्कूल यूनिफॉर्म अनिवार्य करने का अधिकार

By अभिनय आकाश | Sep 15, 2022

कर्नाटक हिजाब मामले में आज भी सुनवाई जारी रही। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस हेमंत गुप्ता और सुधांशु धूलिया की बेंच शिक्षण संस्थानों में हिजाब पहनने पर प्रतिबंध को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कई अहम टिप्पणी की है। हिजाब प्रतिबंध को चुनौती देने वाले एक याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि राज्य में हिजाब पर प्रतिबंध लगाने का अधिकार नहीं है। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि कर्नाटक सरकार के पास शैक्षणिक संस्थानों में यूनिफॉर्म अनिवार्य करने की शक्ति थी। एससी ने कहा कि आप तर्क दे सकते हैं कि उनका परिपत्र किसी भी वैधानिक प्रावधान का उल्लंघन हो सकता है, लेकिन यह कहना कि उनके पास शक्ति नहीं है, सही नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: कुमारस्वामी ने हैदराबाद में केसीआर से की मुलाकात, राष्ट्रीय राजनीति पर हुई चर्चा

इससे पहले याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील ने दलील दी कि अगर हिजाब पर बैन जारी रहा तो स्कूली छात्राएं वापस मदरसे में जाने के लिए मज़बूर होगी। कर्नाटक के स्कूलों में हिजाब पर बैन के बाद अभी तक 17 हजार छात्राएं स्कूल छोड़ चुकी है। वो परीक्षा में शामिल नहीं हुई। वकील हुजेफा अहमदी की इस दलील पर जस्टिस सुधांशु धुलिया ने पूछा - क्या आप ये कहना चाहते है कि लड़कियां हिजाब नहीं पहनना चाहती, उन्हें इसके लिए मज़बूर किया जाता है? 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर