कर्नाटक सरकार ने रामनगर जिले का नाम बेंगलुरु दक्षिण करने की अधिसूचना जारी की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 24, 2025

कर्नाटक सरकार ने मंत्रिमंडल के फैसले के एक दिन बाद शुक्रवार को रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण करने के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘कर्नाटक भूमि राजस्व अधिनियम 1964 की धारा 4(4ए) के प्रावधानों के अनुसार, रामनगर को जिला मुख्यालय घोषित करते हुए रामनगर जिले का नाम बदलकर कर्नाटक राज्य का बेंगलुरू दक्षिण जिला किया जाता है।’’

रामनगर उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार का गृह जिला है, जो कांग्रेस की राज्य इकाई के कांग्रेस प्रमुख भी हैं। वह जिले के कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने ही सबसे पहले जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण करने का प्रस्ताव रखा था।

प्रमुख खबरें

भारत सबसे तेज, रूस ने ताल ठोककर दिया बयान

Hello आप Pakistan Air Space में क्यों आये? यह सवाल सुनते ही Air India Pilot हो गया हैरान, जाँच शुरू

India- Bangladesh Relations में दरार! बांग्लादेश ने भारत के स्पष्टीकरण को नकारा, PM के सलाहकार को रोकने पर जताई कड़ी नाराज़गी

Passport, Aadhar, PAN, Voter Card अगर Indian Citizenship का सबूत नहीं हैं तो क्या है भारतीय नागरिकता का प्रमाण?