CM Siddaramaiah की आधिकारिक हवाई यात्रा पर कर्नाटक सरकार ने 47 करोड़ रुपये से अधिक किए खर्च

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 12, 2025

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की मई 2023 से नवंबर 2025 के बीच विशेष उड़ानों, विमानों और हेलीकॉप्टर का उपयोग करके की गई हवाई यात्रा पर राज्य सरकार ने 47 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किया।

वित्त मंत्रालय का प्रभार भी संभाल रहे सिद्धरमैया ने विधान परिषद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) एन. रवि कुमार के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी प्रदान की। उन्होंने स्पष्ट किया कि विशेष उड़ानें, विमान और हेलीकॉप्टर केवल आधिकारिक दौरों के लिए ही इस्तेमाल किए जाते हैं।

मुख्यमंत्री के अनुसार, कर्नाटक सार्वजनिक खरीद पारदर्शिता अधिनियम की धारा 4(जी) के तहत दी गई छूट राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश की आधिकारिक यात्रा के लिए विशेष विमानों और हेलीकॉप्टर के उपयोग की अनुमति देती है।

पिछले ढाई वर्षों में सिद्धरमैया ने मैसूरु की 22 बार हवाई यात्रा की है, जिसके लिए उन्होंने बेंगलुरु-मैसूरु मार्ग पर पांच करोड़ रुपये से अधिक का यात्रा व्यय किया है। बेंगलुरु-मैसूरु सड़क मार्ग से यात्रा करने में लगभग ढाई घंटे लगते हैं। उनकी अन्य यात्राओं में नयी दिल्ली, हैदराबाद और चेन्नई का सफर शामिल थे।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank में भूचाल, Chairman Atanu Chakraborty के इस्तीफे से Corporate Governance पर उठे बड़े सवाल

Gold-Silver ETF में भारी बिकवाली, एक झटके में 8% तक गिरे Silver Fund, डूबा पैसा?

HSBC में AI का कहर: Banking Sector में 20,000 Jobs पर लटकी तलवार, बड़ी छंटनी की तैयारी।

IPL से पहले Riyan Parag का बड़ा बयान, कहा- Sanju Samson हमारे लिए Virat Kohli जैसे थे