मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के बाद गिर जाएगी कर्नाटक सरकार: कांग्रेस नेता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2019

बेंगलुरू। कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद (एस) सरकार की चिंताओं को और बढ़ाते हुए कांग्रेस नेता के एन रजन्ना ने सोमवार को उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर पर तीखा निशाना साधा और दावा किया कि राज्य की मौजूदा गठबंधन सरकार 10 जून के बाद नहीं रहेगी। 

परमेश्वर पर निशाना साधते हुए रजन्ना ने कहा कि यह सरकार अब तक गिर गयी होती...मुझे पता चला है कि चूंकि मोदी 30 मई को शपथ ले रहे हैं (प्रधानमंत्री के रूप में), ऐसे में उनकी पार्टी (भाजपा) में फैसला किया गया है कि कुछ भी नहीं किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सरकार अधिक से अधिक 10 जून तक रहेगी। पूर्व विधायक टुमकुर में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक

बैठक में सिंधिया ने टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग ज़ोन TMZ के आगामी कार्ययोजना को लेकर की समीक्षा, सिंधिया ने अधिकारियों को दिए निर्देश

Asian Games Table Tennis: मानुष शाह और दीया चिताले ने जीता कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं, P Chidambaram ने मांगा इस्तीफा