कर्नाटक सरकार भद्रा जलाशय से दो टीएमसी पानी छोड़ेगी: सिद्धरमैया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2025

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शनिवार को कहा कि सरकार ने एक से पांच अप्रैल तक भद्रा जलाशय से दो टीएमसी (एक अरब घनफुट) पानी छोड़ने का फैसला किया है ताकि कल्याण कर्नाटक क्षेत्र में फसलों और पीने के वास्ते तुंगभद्रा नहरों तक पानी पहुंच सके।

तीस मार्च की स्थिति के हिसाब से भद्रा जलाशय में 28 टीएमसी पानी था। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘आठ मई तक सिंचाई के लिए 11 टीएमसी और पेयजल के लिए 14 टीएमसी पानी की जरूरत है - जिससे तीन टीएमसी पानी की बचत होगी।’’

छह अप्रैल से नहरों का इस्तेमाल केवल पेयजल आपूर्ति के लिए किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी सरकार अपने किसानों और लोगों के साथ खड़ी रहने के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में चुनिंदा तेजी, Pharma-Banking Stocks चमके, Metal Index में 5% की बड़ी गिरावट

Ireland की ऐतिहासिक जीत, Brian MacNeice बोले- भारत के 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का इंतजार है

Reliance, HDFC और ICICI Bank ने मचाया धमाल, Top कंपनियों के Market Cap में ₹88,678 करोड़ का उछाल

Donald Trump की ईरान को सीधी चेतावनी, कहा- संघर्ष बढ़ा तो होंगे गंभीर परिणाम, US Army का एक्शन जारी