कर्नाटक में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 16, 2020

बेंगलुरु।  कर्नाटक में बृहस्पतिवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 4,169 मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 50 हजार से अधिक हो गई है। इसके अलावा 104 रोगियों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि आज 1,263 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी भी दी गई है। बृहस्पतिवार को सामने आए 4,169 मामलों में से 2,344 मामले अकेले बेंगलुरु शहर से सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि 16 जुलाई की शाम तक राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की संख्या 51,422 हो गई है। इनमें से 1,032 लोगों की मौत हो चुकी है। 19,729 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में परीक्षा धांधली के खिलाफ 20वें दिन प्रदर्शन जारी, JPSC परीक्षा रद्द होगी

Ghaziabad में तेज रफ्तार Thar की टक्कर से Home Guard जवान की मौत, सिपाही घायल

Bhadohi में चरित्र पर शक में महिला की पिटाई से गर्भपात, पति समेत 3 पर FIR दर्ज

Karoline Leavitt छोड़ेंगी व्हाइट हाउस, Donald Trump की सलाहकार टीम में रहेंगी शामिल