Karnataka: पुलिस थाने के शौचालय में फंदे से लटका मिला हेड कांस्टेबल का शव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2026

कर्नाटक के शिवमोगा में बृहस्पतिवार को एक हेड कांस्टेबल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मोहम्मद जकारिया (55) के रूप में हुई है। उसने बताया कि जकारिया का शव जिला मुख्यालय शहर शिवमोगा के पश्चिम यातायात पुलिस थाने के शौचालय के भीतर फंदे पर लटका हुआ मिला।

पुलिस ने बताया कि जकारिया एक महीने की छुट्टी पर था और दो दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटा था, उसने कथित आत्महत्या से पहले लिखे एक पत्र में (सुसाइड नोट) में अपने एक सहकर्मी का नाम लिखा है और उस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में डोड्डापेटे पुलिस थाने में अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।

प्रमुख खबरें

PM Modi की Diplomacy का असर, Scindia बोले- Hormuz खुला, भारत में तेल-गैस की किल्लत नहीं होगी

Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी पर दान से होती हैं सभी इच्छाएं पूरी

Bengal में गरजे PM Modi, बोले- TMC ने आदिवासी राष्ट्रपति Murmu का अपमान किया

इच्छा मृत्यु केवल कानून ही नहीं, मानवीय गरिमा का प्रश्न