कर्नाटक हिजाब प्रतिबंध : उच्चतम न्यायालय ने याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2022

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने उन याचिकाओं पर बृहस्पतिवार को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया जिसमें कर्नाटक उच्च न्यायालय के राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध हटाने से इनकार करने के निर्णय को चुनौती दी गयी है। उच्च न्यायालय ने 15 मार्च को उडुपी में ‘गवर्नमेंट प्री-यूनिवर्सिटी गर्ल्स कॉलेज’ की मुस्लिम छात्राओं के एक वर्ग द्वारा दायर याचिकाओं को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने कक्षाओं के भीतर हिजाब पहनने की अनुमति देने का अनुरोध किया था।

इसे भी पढ़ें: बाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान में गर्भवती महिलाएं और बच्चे सर्वाधिक दुर्दशा के शिकार

उच्चतम न्यायालय में उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए कई याचिकाएं दायर की गयी है। न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने आज इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

प्रमुख खबरें

मेरठ लाठीचार्ज मामला: मानवाधिकार आयोग ने यूपी के गृह सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में एशियाई शेरनी महागौरी ने तीन शावकों को दिया जन्म

पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर बने अमिताभ बच्चन, शुरू किया परिवार सबसे पहले अभियान

मानसून में Transparent Top न बन जाए Fashion Blunder, इन 3 Tricks से पाएं Glamorous Look