कर्नाटक: पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, फंदे पर लटकने के दौरान वीडियो बनाने का भी आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

बागलकोट (कर्नाटक), 28 जुलाई कर्नाटक के बागलकोट जिले में विवाहेतर संबंध के शक में अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में 29 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि जब उसकी पत्नी फंदे से लटकी थी, तब उसने कथित तौर पर इस घटना का वीडियो भी बनाया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी का उस समय वीडियो बनाया जब वह फंदे से लटकी हुई थी। वीडियो में महिला के संघर्ष करते हुए दिखने की बात सामने आई है। इसने बताया कि आरोप है कि बाद में आरोपी ने यह वीडियो मृतका के परिवार समेत कई लोगों को भेज दिया।

हालांकि, पुलिस अभी यह पता लगाने में जुटी है कि महिला के साथ मारपीट करने के बाद उसे फंदे पर लटकाया गया या मारपीट के बाद उसने आत्महत्या की। जांच के दौरान उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी को अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ कथित अवैध संबंध होने का शक था।

पुलिस ने महिला के मोबाइल फोन से मिले कथित वीडियो और घटना के बाद आरोपी द्वारा बनाए गए वीडियो भी बरामद किए हैं। बागलकोट के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ गोयल ने कहा, आरोपी ने ये वीडियो महिला के पिता, परिवार के सदस्यों और कुछ दोस्तों के साथ साझा किए थे। हमने ये वीडियो बरामद कर लिए हैं।’’ पुलिस के मुताबिक, दंपति की शादी 2020 में हुई थी और वे लगभग चार साल से साथ रह रहे थे।

उनका तीन साल का एक बेटा है।

प्रमुख खबरें

किन परिस्थितियों में हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम हो जाता है रिजेक्ट? ज्यादातर मामलों में होते हैं ये कारण

Ryan ten Doeschate ने Team India के असिस्टेंट कोच पद से दिया इस्तीफा, KKR से जुड़ने की खबर

भारत के ऐलान से UN में भूचाल, 190 देशों में सन्नाटा

आतंकवाद और Indus Valley Civilization साथ नहीं चलते, MEA ने Pakistan के दावे को किया सिरे से खारिज