कर्नाटक कोरोना के नए मामलों की संख्या एक हजार के पार होने पर सख्ती करने पर कर रहा विचार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2022

बेंगलुरु। कर्नाटक में रोजाना आने वाले कोविड-19 के नए मामलों में अचानक हुई वृद्धि और शनिवार को यह संख्या एक हजार के पार जाने के बाद राज्य सरकार के मंत्री ने सरकार द्वारा ‘‘सख्त नियम’’लागू करने के संकेत दिए हैं। राज्य सरकार ने संक्रमण को रोकने के लिए सात जनवरी तक रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लागू किया है। कर्नाटक के राजस्व मंत्री आर अशोक ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘हम बैठक करेंगे और सात जनवरी से पहले कुछ सख्त नियमों की घोषणा करेंगे जब रात का कर्फ्यू हटाया जाना है।’’ इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए अशोक ने कहा कोविड-19 पर गठित सरकारी समिति जिसमें वह और उच्च शिक्षामंत्री डॉ.सीएन अश्वथ नारायण और स्वास्थ्य मंत्री डॉ.के सुधाकर शामिल हैं, सात जनवरी से पहले बैठक करेगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य पर गठित विशेषज्ञ समिति भी मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी देगी। अशोक ने कहा, ‘‘हम समिति की सिफारिशों को पूरी तरह से लागू करेंगे क्योंकि हमले पिछली बार पीड़ा और मौतें देखी हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

Gayatri Devi Death Anniversary: जब Indira Gandhi ने राजमाता को कहा शीशे की गुड़िया, तिहाड़ जेल तक पहुंची थी रंजिश

Ishwar Chandra Vidyasagar Death Anniversary: बंगाल की कुरीतियों को मिटाने वाले महान Social Reformer, जिनकी विरासत आज भी है प्रेरणा

अदाणी पोर्ट्स का पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 10.23 प्रतिशत बढ़कर 3,649.50 करोड़ रुपये हुआ

असम बाढ़ पर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने जताई चिंता, लोगों से राहत कार्यों में मदद करने की अपील की