Karnataka: खड़गे का आपत्तिजनक बयान, बोले- 'जहरीले सांप' जैसे हैं पीएम मोदी, भाजपा ने किया पलटवार

By अंकित सिंह | Apr 27, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आपत्तिजनक बयान दिया है। कर्नाटक के कालाबुरागी में एक सभा के दौरान खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी 'जहरीले सांप' की तरह हैं, आप सोच सकते हैं कि यह जहर है या नहीं। यदि आप इसे चाटते हैं, तो आप मर चुके हैं। इस बयान पर भाजपा की ओर से पलटवार किया गया है। भाजपा प्रवक्ता अमित मालवीय ने ट्वीट कर कहा कि अब कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया 'जहरीला सांप'। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के 'मौत का सौदागर' से जो शुरू हुआ और उसका अंत कैसे हुआ, हम जानते हैं, कांग्रेस लगातार नई गहराईयों में उतरती जा रही है।

हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब खड़गे ने आपत्तिजनक बयान दिया हो। इससे पहले खड़गे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि हमने देश को आज़ादी दिलाई और देश की एकता के लिए इंदिरा और राजीव गांधी ने अपनी जान की क़ुर्बानी दी। हमारे पार्टी के नेताओं ने अपनी जान दी, आपने क्या किया? आपके घर में कोई देश के लिए कुत्ता तक मरा है? क्या(किसी ने) कोई क़ुर्बानी दी है? नहीं।

प्रमुख खबरें

Twisha Death Case: CBI की चार्जशीट में पति-सास पर दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

KL Rahul ने Devdutt Padikkal के शतक पर जताई खुशी, कहा - भारत का सुनहरा भविष्य हैं पडिक्कल

Nag Panchami Special: नागों की पूजा से मिलता है अभय वरदान, जानिए शुभ मुहूर्त और पूरी पूजा विधि

CM Vijay के 100 दिन: Udhayanidhi Stalin बोले - Drugs ने लीं जानें, Law and Order फेल