Karnataka: 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाने पर व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 10 से अधिक लोग गिरफ्तार

By अंकित सिंह | Apr 29, 2025

कर्नाटक के मंगलुरु में रविवार को एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने पर भीड़ द्वारा एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया। कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पीड़ित की तत्काल मौत नहीं हुई, बल्कि बाद में उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार है और गिरफ्तारियां कर ली गई हैं।

इसे भी पढ़ें: सिद्धारमैया को आया गुस्सा, एडिशनल SP को थप्पड़ मारने के कर्नाटक सीएम ने उठाया हाथ, वायरल हुआ वीडियो

एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना रविवार को दोपहर करीब 3 बजे एक क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान हुई, जिसमें दस टीमें और 100 से ज़्यादा खिलाड़ी शामिल थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हिंसा की शुरुआत पीड़ित और सचिन नाम के एक व्यक्ति के बीच हाथापाई से हुई, जो जल्द ही सामूहिक हमले में बदल गई। कुछ राहगीरों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन भीड़ का एक हिस्सा उस व्यक्ति को डंडों और लात-घूंसों से पीटता रहा। शाम करीब 5.30 बजे पीड़ित का शव एक मंदिर के पास मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया