कर्नाटक के मंत्री ने बाघ की मौत की जांच के आदेश दिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 19, 2025

कर्नाटक के वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण मंत्री ईश्वर खांडरे ने शिवमोग्गा जिले के अंबालिगोला जलाशय में एक मृत नर बाघ के मिलने की घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

मंत्री ने 18 फरवरी को प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव वार्डन को लिखित निर्देश जारी कर कहा था कि मीडिया में प्रकाशित तस्वीरों में बाघ के शरीर पर गोली (छर्रा) लगने के संकेत मिले हैं।

उन्होंने इस मामले की जांच करने और 10 दिन में तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया। खांडरे ने स्थानीय लोगों द्वारा इस बात का संदेह जताए जाने संबंधी मीडिया रिपोर्ट का जिक्र किया कि बाघ को कहीं और मारकर यहां फेंक दिया गया था। मंत्री ने इस पहलू की भी जांच करने के निर्देश दिए हैं।

प्रमुख खबरें

पैराग्वे संसद ने राष्ट्रपति Santiago Pena पर चलाया महाभियोग, इस्तीफे के बाद 78-0 से प्रस्ताव पारित

UK Court ने छात्र की हत्या के दोषी विक्रम दिगवा की जेल सजा बढ़ाकर 25 साल की

Odisha के Ganjam में भूस्खलन से 5 और शव बरामद, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 7

Vijayapura Crime: कर्नाटक में अस्पताल के बाहर यासीन जुबेर की गोली मारकर हत्या