Karnataka: मोदी का वार, तुष्टीकरण की गुलाम हो चुकी कांग्रेस, अब 'जय बजरंग बली' बोलने पर भी आपत्ति होने लगी है

By अंकित सिंह | May 05, 2023

कर्नाटक के तुमकुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार आने वाली है। साथ ही साथ उन्होंने जय बजरंगबली के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण और वोट बैंक कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टीकरण की गुलाम हो चुकी है। अब उसे बजरंगबली बोलने पर भी आपत्ति होने लगी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब 'जय बजरंग बली' बोलने पर भी आपत्ति होने लगी है। कांग्रेस अब तुष्टीकरण की गुलाम हो चुकी है। ऐसी कांग्रेस कर्नाटक का कभी भी भला नहीं कर सकती। मोदी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में गांव और गरीब के लिए, किसान और नौजवान के लिए जितना काम हुआ है, वो पिछले 7 दशकों में नहीं हुआ है। कांग्रेस-जेडीएस का ट्रैक रिकॉर्ड है कि उनके शासन में सबसे ज्यादा लूट गांव के हक के पैसे की होती है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों पर महंगी खाद का बोझ न पड़े, इसके लिए भाजपा सरकार दुनिया भर से 50 रुपये किलो के हिसाब से खरीदती है और किसानों को सिर्फ 5 रुपये में देती है। उन्होंने कहा कि आज स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गांव-गांव हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत गांव-गांव सड़क पहुंच रही है। मोदी ने कहा कि यहां तुमकुरु में भी फूड पार्क बनने से किसानों को भी लाभ मिला है और यहां के युवाओं को भी रोजगार मिला है। 

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट