Karnataka: मोदी ने 118 किमी. लंबे बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 12, 2023

मद्दुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को यहां 118 किलोमीटर लंबी बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे परियोजना का उद्घाटन किया। अधिकारियों के अनुसार, इससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय लगभग तीन घंटे से घटकर करीब एक घंटा 15 मिनट हो जाएगा। उन्होंने बताया कि 8,480 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में राष्ट्रीय राजमार्ग-275 के बेंगलुरु-निदाघट्टा-मैसूरु खंड को छह लेन का बनाना शामिल है और यह परियोजना क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए उत्प्रेरक के रूप में काम करेगी।

प्रमुख खबरें

चक्रवात Arnab का खतरा: Andhra Pradesh ने 20 जिलों के लिए 27 करोड़ रुपये किए मंजूर

उत्तर प्रदेश में 2030-31 तक 500 नए Global Capability Center खोलने की तैयारी

100 करोड़ के कथित घोटाले में DMK नेता महेश पोय्यामोझी की अग्रिम जमानत मद्रास हाईकोर्ट से खारिज

सुलतानपुर की विशेष अदालत ने Rahul Gandhi को मानहानि मामले में बरी किया