Nandini: कर्नाटक की 'नंदिनी' के दक्षिण विस्तार की योजना पर लगा ब्रेक, केरल में नहीं खुलेंगे आउटलेट

By अभिनय आकाश | Jun 28, 2023

कर्नाटक के डेयरी ब्रांड नंदिनी द्वारा केरल में कुछ इकाइयां खोलने को लेकर विवाद के बीच केरल में डेयरी विकास, दुग्ध सहकारिता मंत्री जे चिंचुरानी ने कहा कि नंदिनी ने राज्य में अपनी विस्तार योजना को रोकने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि नंदिनी मिल्क के सीईओ ने संपर्क किया और मुझे सूचित किया कि उन्होंने केरल में नंदिनी आउटलेट खोलना बंद करने का फैसला किया है। राष्ट्रीय डायरी विकास बोर्ड ने इस मुद्दे में हस्तक्षेप किया है।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर से केरल तक की स्थिति के मद्देनजर राजद्रोह कानून को बरकरार रहे: विधि आयोग प्रमुख

केरल सरकार ने पहले नंदिनी के केरल में अधिक आउटलेट खोलने के खिलाफ एनडीडीबी (राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड) में शिकायत दर्ज की थी। दुग्ध सहकारिता मंत्री चिंचुरानी ने कहा कि नंदिनी ने राज्य में आउटलेट खोलने की अनुमति नहीं मांगी थी और एनडीडीबी से इस मामले को देखने का अनुरोध किया था। 

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा

Satcom लाइसेंस विवाद पर बोले Jyotiraditya Scindia, भारत में किसी की Monopoly नहीं चलेगी

Delhi में Cockroach Janta Party के प्रदर्शन पर रोक, Noida Airport का नाम बदलने को मंजूरी

Asian Games गोल्ड मेडलिस्ट ऋतु नेगी का नाम 1 करोड़ के Cash Award से हटा, गहराया विवाद