Karnataka: 'बोम्मई, नड्डा को सुनने के लिए कोई नहीं आता', सुरजेवाला बोले- घबराई हुई है भाजपा

By अंकित सिंह | Apr 08, 2023

कर्नाटक चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने जमकर बयानबाजी जारी है। कर्नाटक में कांग्रेस नहीं अपने उम्मीदवारों के ज्यादातर सूची जारी कर दी है। हालांकि, भाजपा की ओर से सूची जारी नहीं की गई है। इसको लेकर कांग्रेस जबरदस्त तरीके से भाजपा पर हमलावर है। कांग्रेस लगातार दावा कर रही है कि भाजपा डर की वजह से अपनी सूची को जारी नहीं कर रही है। एक बार फिर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपनी सीट पर चुनाव नहीं लड़ना चाहते। उनके मंत्री भी अपनी सीट पर चुनाव नहीं लड़ना चाहते।

इसे भी पढ़ें: News Raftaar I Amit Shah से लेकर Karnataka तक, पढ़ें आज की टॉप 10 ब्रेकिंग खबरें

वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दावा किया कि राज्य में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन पिछली बार से भी खराब रहेगा और करीब 60 सीट पर उसके पास उपयुक्त उम्मीदवार नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पास न केवल उम्मीदवारों की कमी है, बल्कि राज्य में उसके पास जनाधार भी नहीं है और उसकी नीतियां भी अस्पष्ट हैं। बोम्मई ने एक सवाल के जवाब में कहा, मेरी समझ के अनुसार, करीब 60 सीट पर कांग्रेस के पास उपयुक्त उम्मीदवार नहीं हैं, इसलिए वे इधर-उधर से लोगों को जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला