कर्नाटक: पुलिस ने ‘धर्मस्थल’ मामले में अदालत से जमानत मिलने के बाद यूट्यूबर को भेजा समन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 23, 2025

कर्नाटक के धर्मस्थल मामले में पुलिस ने अदालत से अग्रिम जमानत मिलने के बाद यूट्यूबर एम.डी. समीर को नोटिस जारी कर 24 अगस्त को जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया।

धर्मस्थल मामले से संबंधित सामग्री यूट्यूब पर डालने को लेकर समीर आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि समीर के खिलाफ धर्मस्थल थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 192 (दंगा भड़काने के इरादे से जानबूझकर उकसाना), 240 (गलत जानकारी देना) और 353(1)(बी) (शांति भंग करने वाले बयान देना) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, समीर ने एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उन्होंने बिना किसी सबूत के कथित तौर पर अनेक आरोप लगाये थे। समीर ने दावा किया था कि उनके वीडियो उन मुद्दों को उजागर करते हैं, जिन्हें मुख्यधारा का मीडिया नजरअंदाज कर देता है। अदालत ने अग्रिम जमानत देते समय समीर को जांच में सहयोग करने और ‘भड़काऊ बयान’ देने से बचने का निर्देश दिया था।

प्रमुख खबरें

Toronto Semifinal: Iga Swiatek ने श्नाइडर को रौंदा, स्वितोलिना से होगा पुरानी हार का हिसाब

FIFA World Cup की सफलता का हवाला देकर Donald Trump ने Infantino को बताया शानदार व्यक्तित्व

Myles Lewis-Skelly के लिए Arsenal छोड़ना होगा बड़ा मोड़, Manchester United और Chelsea की नजरें खिलाड़ी पर

Barcelona से Liverpool पहुंचे Ronald Araujo, बोले- करियर के इस पड़ाव पर क्लब बदलना बेहद जरूरी था