कर्नाटक चुनाव के लिए मतदान समाप्त, शाम तक 70 फीसदी हुई वोटिंग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 12, 2018

बेंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान आज समाप्त हो गया और शाम छह बजे तक 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निवार्चन अधिकारियों ने कहा कि शाम छह बजे तक 70 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार सबसे अधिक मतदान चिकबल्लापुरा और रामनगर में 76 प्रतिशत जबकि बेंगलुरू शहर में सबसे कम 48 प्रतिशत दर्ज किया गया। मतदान 224 सीटों में से 222 के लिए हुआ।

चुनाव अधिकारियों के अनुसार, शाम 5 बजे तक 64 फीसदी जबकि सुबह 11 बजे तक दक्षिण कन्नड़ और उडुपी जिलों में सबसे ज्यादा 31 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं बेंगलुरू सदर में सबसे कम महज 17 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

अधिकारियों का कहना है कि लोग बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही लंबी- लंबी लइनें दिख रही हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत भी तेजी से बढ़ेगा। हालांकि सुबह मौसम सुहावना था, लेकिन दिन बढ़ने के साथ तापमान भी बढ़ा है। विभिन्न मतदान केन्द्रों में बुजुर्ग और वरिष्ठ नागरिक भी बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मौजूद हैं। 

प्रमुख खबरें

China ने समुद्र में उतार दिया पहला सुपरकैरियर युद्धपोत फुजियान, क्या ये भारतीय विक्रांत के आगे टिक पाएगा?

LokSabha Elections 2024: तीसरे चरण में मुलायम कुनबे की होगी ‘अग्नि’ परीक्षा

IPL 2024: रुतुराज गायकवाड़ ने विराट कोहली से छीनी Orange cap, जसप्रीत बुमराह के सिर सजी पर्पल कैप

London Mayor Election: लंदन का मेयर कौन? आज भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला, सादिक खान को चुनौती दे रहे दिल्ली के तरुण गुलाटी