कर्नाटक : प्रधानमंत्री ने इमारत ढहने की घटना के मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 24, 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु में इमारत ढहने की घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ इंडिया) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बेंगलुरु में एक इमारत के ढहने से हुई जनहानि से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।’’

पीएमओ ने पोस्ट किया, ‘‘प्रत्येक मृतक के परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे।’’

मंगलवार को हेनूर के निकट बाबुसापाल्या में एक निर्माणाधीन इमारत के ढह जाने से आठ लोगों की मौत हो गई और 13 को बचा लिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में इमारत के मालिक, उसके बेटे और ठेकेदार को गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख